देश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर को नस्लवादी भित्तिचित्रों से विरूपित किया गया: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक हिंदू मंदिर और दो एशियाई रेस्तरां को नस्लवादी भित्तिचित्रों से विकृत कर दिया गया, जिसके बाद यहां रहने वाले समुदाय के सदस्यों के बीच चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया।

मेलबर्न, 24 जुलाई आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक हिंदू मंदिर और दो एशियाई रेस्तरां को नस्लवादी भित्तिचित्रों से विकृत कर दिया गया, जिसके बाद यहां रहने वाले समुदाय के सदस्यों के बीच चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया।

ऑस्ट्रेलिया टुडे वेब पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, मेलबर्न के पूर्वी उपनगर बोरोनिया में वाडहर्स्ट ड्राइव पर स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर सोमवार सुबह लाल रंग से नस्लवादी बातें लिखी गईं।

इसमें कहा गया है कि बोरोनिया रोड पर स्थित दो रेस्तरां पर भी उसी दिन एक ही तरह के अपशब्द लिखे गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्टोरिया पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि "हमारे समाज में घृणा आधारित और नस्लवादी व्यवहार के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है।"

वेब पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना से स्तब्ध हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया, विक्टोरिया चैप्टर के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने कहा कि यह "हमारी पहचान, पूजा करने के हमारे अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला जैसा लगता है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्टोरिया की प्रधानमंत्री जसिंटा एलन ने मंदिर प्रबंधन को भेजे एक निजी संदेश में इसे "घृणास्पद" और "नस्लवादी" बताया।

रिपोर्ट में जसिंटा के संदेश का हवाला देते हुए कहा गया है, "इस हफ्ते जो हुआ वह नफरत से भरा, नस्लवादी और बेहद परेशान करने वाला था। यह सिर्फ विरूपित करना नहीं था। यह नफरत का एक जानबूझकर किया गया कृत्य था, जिसका मकसद डराना, अलग-थलग करना और डर फैलाना था।"

इस बीच, हिंदू समुदाय ने घटना के बाद अंतरधार्मिक समूहों से समर्थन का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\