देश की खबरें | अरुणाचल के सभी जिलों को जोड़ने वाला राजमार्ग जल्द पूरा होगा: रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि राज्य के सभी 26 जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाला ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग पूरा होने के करीब है।

ईटानगर, 26 फरवरी केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि राज्य के सभी 26 जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाला ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग पूरा होने के करीब है।

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रीजीजू कामले जिले के बोसिमला में न्यिशी जनजाति के त्योहार न्योकुम युल्लो के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे।

रीजीजू ने कहा, ‘‘ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग, जो पूरा होने के करीब है, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को निर्बाध रूप से जोड़ेगा, जिससे विकास को बढ़ावा मिलेगा।’’

अरुणाचल प्रदेश के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने 42,000 करोड़ रुपये की सीमांत राजमार्ग परियोजना को मंजूरी दी है, जो एक ऐतिहासिक पहल है और इतने बड़े पैमाने पर भारत में अपनी तरह की पहली पहल है।

रीजीजू ने पिछले हफ्ते कहा था कि अरुणाचल सीमांत राजमार्ग, जो भारत-चीन सीमा पर 12 जिलों को जोड़ेगा, पूर्वोत्तर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया।

रीजीजू ने कहा कि इतिहास उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित छोटे से शहर बोसिमला की यात्रा को याद रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के द्वितीय नागरिक (उपराष्ट्रपति) का बोसिमला पहुंचना अरुणाचल प्रदेश के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है। न्योकुम युल्लो मनाते समय हमारे बीच उपराष्ट्रपति का होना सम्मान की बात है।’’

मंत्री ने कहा कि राज्य पर केंद्र का निरंतर ध्यान राष्ट्रीय स्तर पर संपर्क, प्रगति और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\