देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस के इस साल में एक दिन के सर्वाधिक 362 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोरोना वायरस के 362 नए मामले सामने आए हैं जो केंद्रशासित प्रदेश में इस वर्ष एक दिन में सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं।

लेह, 18 अप्रैल लद्दाख में कोरोना वायरस के 362 नए मामले सामने आए हैं जो केंद्रशासित प्रदेश में इस वर्ष एक दिन में सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं।

यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,071 हो गए हैं तथा एक और संक्रमित की मौत होने से इस केंद्र शासित प्रदेश में मरने वालों की कुल संख्या 133 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 354 मामले लेह जिले और आठ मामले करगिल से हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,671 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया कि कोविड-19 के कारण लेह में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 53 लोग संक्रमण से उबर गए। अब तक कुल 10,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जो कुल मामलों का 85 फीसदी है।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच लेह जिले में अधिकारियों ने 30 अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का शनिवार को आदेश जारी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\