देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने एकल पीठ के फैसले के खिलाफ चिकित्सकों की अपील पर जवाब तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने चिकित्सकों पर अदालत खर्च लगाने और उनके खिलाफ कुछ कड़ी टिप्पणी करने संबंधी एकल पीठ के फैसले के खिलाफ उनकी अपील पर सोमवार को प्राधिकारों से जवाब मांगा।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने चिकित्सकों पर अदालत खर्च लगाने और उनके खिलाफ कुछ कड़ी टिप्पणी करने संबंधी एकल पीठ के फैसले के खिलाफ उनकी अपील पर सोमवार को प्राधिकारों से जवाब मांगा।

उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने ‘फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन’ जांच परीक्षा कोविड-19 के चलते स्थगित करने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज करते हुए अदालत खर्च लगाया था।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने ‘नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन’ (एनबीई) और ‘नेशनल मेडिकल कमीशन’ (एनएमसी) को चिकित्सकों की अपील पर नोटिस जारी किया है।

अपील पर सुनवाई के दौरान पीठ ने स्पष्ट किया, ‘‘हम एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक नहीं लगा रहे हैं। पहले आप 25,000 रुपए जमा करायें और फिर हम आपको सुनेगे।’’

पीठ ने कहा कि ‘एसोसिएशन ऑफ एमडी फिजिशियंस’ को अदालत खर्च के रूप में 25,000 रुपये पहले रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा करने होंगे।

पीठ ने विषय की सुनवाई की अगली तारीख 27 अगस्त निर्धारित करते हुए कहा, ‘‘इस शर्त के साथ नोटिस जारी किया जाए कि यह अपीलार्थी आज से तीन हफ्ते के अंदर इस अदालत के रजिस्ट्रार जनरल के पास यह रकम जमा करेंगे।’’

इस संगठन ने एकल न्यायाधीश के 11 जून के आदेश के खिलाफ यह अपील दायर की है। एकल न्यायााीश ने संगठन की याचिका खारिज करते हुये उस पर 25,000 रुपए अदालत खर्च लगाने के साथ ही कुछ टिप्पणियां भी की थीं। संगठन ने 18 जून के लिये निर्धारित परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध करते हुये यह याचिका दायर की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\