देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने सत्येंद्र जैन से आरोपों पर बहस टालने की ईडी की याचिका पर जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आप नेता सत्येंद्र जैन से प्रवर्तन निदेशालय की उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें उनके खिलाफ धन शोधन मामले में आरोप तय करने पर बहस स्थगित करने की अनुरोध किया गया है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आप नेता सत्येंद्र जैन से प्रवर्तन निदेशालय की उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें उनके खिलाफ धन शोधन मामले में आरोप तय करने पर बहस स्थगित करने की अनुरोध किया गया है।

न्यायमूर्ति विकास महाजन ने आप नेता की लंबित याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आवेदन पर जैन को नोटिस जारी किया।

उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई तीन मार्च को तय की है।

मुख्य याचिका में जैन ने इस आधार पर आरोपों पर बहस स्थगित करने की मांग की है कि मामले में जांच अभी पूरी नहीं हुई है और न्याय के हित में यह होगा कि आरोपों पर बहस जांच पूरी होने के बाद ही सुनी जाए।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आवेदन में उच्च न्यायालय से यह भी आग्रह किया कि वह विशेष अदालत को आरोप के बिंदु पर सुनवाई स्थगित करने का निर्देश दे, जब तक कि पूरक अभियोजन शिकायत (आरोप पत्र) दायर नहीं कर दी जाती।

ईडी के वकील ने तर्क दिया, "एक सीमित सीमा तक मैं याचिकाकर्ता (जैन) की इस बात से सहमत हूं कि जब तक हम पूरक अभियोजन शिकायत दाखिल नहीं कर देते, आरोपों पर सुनवाई स्थगित कर दी जाए। याचिकाकर्ता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, क्योंकि मुख्य याचिका में भी यही प्रार्थना की गई थी।"

उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी तीन जनवरी को निचली अदालत के समक्ष अनुसूचित अपराध में एक पूरक आरोपपत्र दायर किया है और आय से अधिक संपत्ति की मात्रा 1.47 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3.95 करोड़ रुपये कर दी है।

ईडी के वकील ने कहा कि सीबीआई मामले में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के लिए स्थगन जरूरी था।

उच्च न्यायालय ने इससे पहले जैन की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा था जिसमें उन्होंने आग्रह किया था कि धन शोधन मामले में आरोप तय करने पर बहस इस याचिका के लंबित रहने तक रोक दी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\