देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने नाबालिग के खिलाफ विवाहित महिला के बलात्कार के आरोप खारिज किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने विवाह के लिए वैध न्यूनतम आयु से कम उम्र के एक युवक के विरुद्ध एक विवाहित और उम्र में आठ साल बड़ी महिला की ओर से दायर दुष्कर्म के आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

नैनीताल, 31 जुलाई उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने विवाह के लिए वैध न्यूनतम आयु से कम उम्र के एक युवक के विरुद्ध एक विवाहित और उम्र में आठ साल बड़ी महिला की ओर से दायर दुष्कर्म के आपराधिक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने शादी के लिए नाबालिग व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को इस आधार पर खारिज कर दिया कि यह 'सहमति से बनाया गया संबंध' था।

महिला ने नाबालिग पर आरोप लगाया था कि उसने शादी का वायदा कर दुष्कर्म किया तथा उसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी।

महिला की शिकायत के आधार पर 2022 में काशीपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी देने) के तहत आरोप-पत्र दाखिल किया गया तथा समन जारी किया गया।

न्यायाधीश ने इस बात पर सवाल उठाया कि 28 साल की एक परिपक्व विवाहित महिला, जो एक सात-वर्षीय बेटे की मां भी थी, बीस-साल के एक व्यक्ति के साथ शादी के वायदे के आधार पर कैसे शारीरिक रिश्ते बना सकती है।

अदालत ने कहा कि विवाह के वायदे की कोई कानूनी वैधता नहीं है, क्योंकि घटना के समय आरोपी की आयु विवाहयोग्य नहीं थी, जबकि महिला 28 वर्ष की थी, वह विवाहित भी थी और पहले से ही एक बच्चे की मां थी।

उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘यह झूठे वायदे के मामले की बजाय सहमति से बनाया गया रिश्ता था, जो बिगड़ गया।’’

अदालत ने यह भी कहा कि आरोपी विवाह की वैध आयु से कम उम्र का था, जबकि शिकायतकर्ता पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी था।

शिकायतकर्ता की वैवाहिक स्थिति के कारण आरोपी की ओर से विवाह के प्रस्ताव को संभव नहीं बताते हुए उच्च न्यायालय ने व्यक्ति के खिलाफ दर्ज शिकायत और आरोप-पत्र को निरस्त कर दिया तथा उसके विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही को खारिज कर दिया।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड