देश की खबरें | पंजाब कांग्रेस में सुलह का फार्मूला जल्द निकाल सकता है आलाकमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह को दूर करने के मकसद से पार्टी आलाकमान जल्द ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए सम्मानजनक स्थिति वाला फार्मूला निकाल सकता है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह को दूर करने के मकसद से पार्टी आलाकमान जल्द ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए सम्मानजनक स्थिति वाला फार्मूला निकाल सकता है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वहीं, कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने संवाददाताओं से बातचीत में फिर दोहराया कि इस मामले का 8-10 जुलाई तक समाधान निकल सकता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष अपनी बातें रखी हैं और इससे मुद्दे के समाधान में मदद मिलेगी।

सिद्धू ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी बैठक की थी।

माना जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस आलाकमान की ओर से सिद्धू को पार्टी या संगठन में सम्मानजनक स्थान की पेशकश के साथ मनाने का प्रयास किया गया।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ सिद्धू के सख्त रुख को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान दोनों नेताओं के लिहाज से संतोषजनक समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है और इसका फार्मूला जल्द सामने आ सकता है।

इस बीच, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब के शहरी इलाकों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में शामिल हुए ज्यादातर नेताओं का ताल्लुक हिंदू समुदाय से है। राज्य में बहुसंख्यक आबादी सिख है।

अमरिंदर सिंह की इस बैठक को भी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

हाल के दिनों में सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री के साथ काम नहीं कर सकते। हाल के कुछ हफ्तों से सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

सिद्धू का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट