Weather Update: उत्तर भारत में अगले दो दिन लू का कहर जारी रहने की संभावना : मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में ‘लू’ की परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है. इस तरह, इन स्थानों पर चिलचिलाती गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

गर्मी | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

नयी दिल्ली, 1 जुलाई : भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में ‘लू’ की परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है. इस तरह, इन स्थानों पर चिलचिलाती गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है. विभाग ने कहा कि लू और भीषण लू की परिस्थितियां बुधवार को जम्मू कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर दर्ज की गईं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम राजस्थान और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर लू की परिस्थितियां दर्ज की गईं. साथ ही, क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर भीषण लू की परिस्थितियां भी दर्ज की गईं.

विभाग ने कहा कि उत्तर पूर्व राजस्थान में भी छिटपुट स्थानों पर भीषण लू चली. इसने कहा, ‘‘पाकिस्तान से उत्तर पश्चिम भारत की ओर वायुमंडल के निचले हिस्से में संभावित शुष्क पछुआ/दक्षिण पछुआ पवनों के कारण से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और दिल्ली, उत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान लू की परिस्थितयां बनी रहने की संभावना है. ’’ यह भी पढ़ें :Weather Update: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में एक सप्ताह तक भीषण गर्मी की आशंका

पूरे मैदानी हिस्सों में तापमान पिछले कुछ दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के पूरे हिस्से में पहुंच गया है लेकिन हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्से, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश अब भी इससे अछूते हैं. विभाग ने बुधवार को कहा था कि इन क्षेत्रों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होने की फिलहाल कम संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड