देश की खबरें | राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम रविवार को भी जारी रहा। श्रीगंगानगर और अंता बारां में पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 17 मई राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम रविवार को भी जारी रहा। श्रीगंगानगर और अंता बारां में पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम केंद्र के अनुसार इसके आगे भी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को दिन में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और अंता बारां में 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा, आज अधिकतम तापमान चूरू में 46.6 डिग्री, धौलपुर और जालौर में 46.5 डिग्री, कोटा में 46.2 डिग्री, पिलानी और करौली में 46.1 डिग्री, राजधानी जयपुर में 45.9 डिग्री, बाड़मेर और फलोदी में 45.8 डिग्री, जोधपुर में 45.6 डिग्री, जैसलमेर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीती रात का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पिछले कुछ दिन की भीषण गर्मी से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। गांवों-शहरों में दोपहर में सड़कें सूनी हो जाती हैं। लोग बेहद जरूरी काम के लिए ही बाहर निकल रहे हैं।

राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में नगर निकायों द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव भी करवाया जा रहा है ताकि लोगों को कुछ राहत मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\