जरुरी जानकारी | उद्योग जगत को बैंक ऋण की वृद्धि दर जून तिमाही में 5.5 प्रतिशत पर खिसकीः आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग जगत को बैंकों से दिए जाने वाले ऋण की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में घटकर 5.5 प्रतिशत रह गई जो पिछले साल की समान अवधि में 7.7 प्रतिशत थी। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई।

मुंबई, 31 जुलाई उद्योग जगत को बैंकों से दिए जाने वाले ऋण की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में घटकर 5.5 प्रतिशत रह गई जो पिछले साल की समान अवधि में 7.7 प्रतिशत थी। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि गैर-खाद्य बैंक ऋण में सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि यह आंकड़ा पिछले साल 13.8 प्रतिशत था।

ये आंकड़े 27 जून, 2025 को समाप्त पखवाड़े तक के हैं। देश के 41 चुनिंदा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से आंकड़े संकलित किए गए हैं, जो कुल गैर-खाद्य ऋण का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा देते हैं।

रिजर्व बैंक ने कहा कि जून तिमाही में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों को बैंक ऋण की वृद्धि बनी रही। सभी तरह की इंजीनियरिंग, निर्माण और कपड़ा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ऋण वृद्धि दर तेज रही।

हालांकि, कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए बैंक ऋण वृद्धि नरम पड़कर 6.8 प्रतिशत रह गई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 17.4 प्रतिशत थी।

बैंकों से सेवा क्षेत्र को दिए जाने वाले ऋण में भी नरमी आई है और यह घटकर 9.6 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 15.1 प्रतिशत था। इसका मुख्य कारण गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को ऋण देने की दर में गिरावट है।

हालांकि, बीती तिमाही में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और पेशेवर सेवाओं को दिए गए ऋण में वृद्धि बनी रही।

व्यक्तिगत ऋण खंड की भी वृद्धि दर घटकर 14.7 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 16.6 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट