देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में बारात में दूल्हे पर चाकू से किया गया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोटा के एक गांव में शादी समारोह के दौरान 25 वर्षीय दूल्हे पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), तीन मई राजस्थान में कोटा के एक गांव में शादी समारोह के दौरान 25 वर्षीय दूल्हे पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात खाटीखेड़ा गांव में यह वारदात हुई।

देवलीमांजी थाने के प्रभारी सुरेश कुमार मीना ने बताया कि दूल्हा लक्ष्मी नारायण घोड़ी पर सवार होकर बारातियों के साथ दुल्हन के घर जा रहा था, तभी विष्णु बैरवा अपने साथियों के साथ पीछे से आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

नारायण के भाई नवीन ने मीडिया को बताया कि उसका भाई घोड़ी से जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि नारायण की पीठ पर गंभीर जख्म हैं।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद हुई हाथापाई में दूल्हे के परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए।

थाना प्रभारी का कहना है कि परिवार की शिकायत के आधार पर बैरवा और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109 (हत्या का प्रयास), 126 (गलत तरीके से रोकना) और 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही समुदाय के हैं लेकिन हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\