देश की खबरें | राज्यपाल पंजाब सरकार को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अंतरिम राहत देने का निर्देश दें : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को बाढ़ के मुद्दे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और उनसे बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये अंतरिम राहत सुनिश्चित करने के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) नीत राज्य सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया।

चंडीगढ़, 27 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को बाढ़ के मुद्दे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और उनसे बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये अंतरिम राहत सुनिश्चित करने के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) नीत राज्य सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया।

भाजपा के पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने दावा किया कि भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद, राज्य सरकार बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिये आवश्यक कदम उठाने में "विफल" रही।

जाखड़ ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उनसे भगवंत मान सरकार को "अपने संवैधानिक कर्तव्य को पूरा करने और पंजाब के लोगों के प्रति जवाबदेह होने" का निर्देश देने के लिए कहा गया।

जाखड़ ने ज्ञापन में लिखा, "सर, मुझे यकीन है कि आप मेरी गंभीर चिंता की सही मायने में सराहना करेंगे क्योंकि आपने व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके जमीनी स्थिति देखी है।"

ज्ञापन के अनुसार, "बाढ़ प्रभावित लाखों लोगों ने अपनी आजीविका खो दी है और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।"

पुरोहित से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर जाखड़ ने संवाददाताओं से कहा, "बाढ़ से नुकसान होता है, लेकिन आप सरकार की ''लापरवाही'' के कारण ज्यादा नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की स्थिति को संभालने में विफल रही।"

पिछले महीने दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव पर एक सवाल का जवाब देते हुए, जाखड़ ने कहा कि टकराव पैदा करना आम आदमी पार्टी की रणनीति का हिस्सा था।

जाखड़ ने दावा किया, "पंजाब के (बाढ़ से प्रभावित) लोगों को इस समय मदद की जरूरत है, लेकिन राज्य सरकार जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। यह टकराव आम आदमी पार्टी की पूर्व नियोजित रणनीति का हिस्सा है, चाहे वह दिल्ली में हो या पंजाब में।"

जाखड़ ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार नालों, नालियों की सफाई और तटबंधों को मजबूत करने सहित आवश्यक उपाय करने में भी विफल रही, जिसके कारण बाढ़ आई।

भाजपा नेता ने कहा कि बाढ़ की वजह से कई इलाकों में बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है और भगवंत मान सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि पंजाब में राहत उपायों के लिये केंद्र सरकार द्वारा 218 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।

जाखड़ ने कहा कि राज्य के कई इलाकों में अभी खेतों में पानी भरा हुआ है, जिससे वहां फसलों की बुआई संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उन किसानों को अंतरिम राहत देनी चाहिए जिनके खेतों में अब भी पानी भरा हैं। भाजपा नेता ने उन लोगों को भी मुआवजा देने की मांग की, जिनकी फसल को बारिश और बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ।

जाखड़ ने कहा कि आप सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ज्ञापन में कहा, "मैं आपको उन करोड़ों पंजाबियों की दयनीय स्थिति पर अपनी गहरी पीड़ा और संवेदना व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं, जिन्हें इस घोर अयोग्य, अक्षम और संवेदनहीन शासन ने अपने हाल पर छोड़ दिया है।"

जाखड़ ने कहा कि ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिले अब भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं, जो आप सरकार द्वारा योजना बनाने के किसी भी दावे को उजागर करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\