खेल की खबरें | झारखंड के राज्यपाल ने डूरंड का ट्रॉफी का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को एशियाई की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता 134वें डूरंड कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। यह प्रतियोगिता 23 जुलाई को कोलकाता में शुरू होगी।

जमशेदपुर, सात जुलाई झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को एशियाई की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता 134वें डूरंड कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। यह प्रतियोगिता 23 जुलाई को कोलकाता में शुरू होगी।

इस प्रतियोगिता के लिए 24 टीम को छह ग्रुप में बांटा गया हैं जहां वे विश्व के तीसरे सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट को जीतने के लिए चुनौती पेश करेंगी।

प्रतियोगिता का आयोजन पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मेघालय और असम में किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट के साथ भारतीय फुटबॉल के नए सत्र की शुरुआत होगी।

जमदेशपुर ग्रुप सी के मुकाबलों की मेजबानी करेगा जिसमें भारतीय सेना, नेपाल के त्रिभुवन एफसी, लद्दाख एफसी और जमशेदपुर एफसी को जगह मिली है। इसके अलावा 16 अगस्त को यहां एक क्वार्टर फाइनल भी खेला जाएगा।

प्रतियोगिता का फाइनल कोलकाता के प्रतिष्ठित सॉल्ट लेक स्टेडियम में 23 अगस्त को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\