देश की खबरें | सरकार ने पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए : मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ ही गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हाल में पेश किए गए बजट में गौमाता और पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

जयपुर, 10 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ ही गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हाल में पेश किए गए बजट में गौमाता और पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर गौशालाओं की अनुदान राशि बढ़ाने के लिए आयोजित आभार सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि राज्यभर में संचालित गौशालाओं और नंदीशालाओं के लिए प्रति पशु अनुदान राशि इस साल 15 प्रतिशत बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिदिन करने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमने पिछले साल गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी, जिसमें गौवंश के लिए शेड, खेली निर्माण और दुग्ध, चारा, बांटा संबंधी उपकरण खरीदने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। अब हम आगामी वित्त वर्ष में भी ढाई लाख गोपालक परिवारों को इस योजना का लाभ मुहैया कराएंगे।''

उन्होंने बताया कि गोपालकों को और अधिक राहत देते हुए बजट में गोपाल क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी सभी दस्तावेजों पर स्टांप ड्यूटी माफ करने और योजना के प्रावधानों को सरल बनाने का भी प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारी सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौ-संरक्षण के लिए दूरदर्शी सोच के साथ काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’ के दायरे को बढ़ाते हुए आगामी वित्त वर्ष में प्रत्येक श्रेणी में बीमित पशुओं की संख्या दोगुनी की जाएगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\