देश की खबरें | कर्नाटक सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 11.8 लाख संभावित फर्जी लाभार्थियों की पहचान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 11.8 लाख संभावित फर्जी लाभार्थियों की पहचान की है, जिनमें 13,702 आयकरदाता और 117 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

कारवार (कर्नाटक), 23 जुलाई कर्नाटक सरकार ने राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 11.8 लाख संभावित फर्जी लाभार्थियों की पहचान की है, जिनमें 13,702 आयकरदाता और 117 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक में कहा कि आधार सत्यापन से यह भी पता चला है कि हजरों लोग न्यूनतम आयु मानदंड पूरा न करने के बावजूद वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

इसके अलावा, जाली प्रमाणपत्रों का उपयोग करके दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने से संबंधित शिकायतें भी सामने आई हैं, जिसके कारण पुनः सत्यापन के आदेश दिए गए हैं।

उत्तर कन्नड़ ज़िले के प्रभारी मंत्री गौड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार के स्तर पर ऐसी विसंगतियों को दूर करने के लिए निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अकेले उत्तर कन्नड़ जिले में ही ऐसे 11,956 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें 351 मामलों में लाभार्थी आयकरदाता हैं।

गौड़ा ने यह भी कहा कि राज्य ने पुराने भूमि अभिलेखों को अद्यतन करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि 52.55 लाख से ज्यादा जमीनें अभी भी मृतक किसानों के नाम पर हैं, जिसकी वजह से वे पीएम-किसान जैसी केंद्रीय योजनाओं के लिए पात्र नहीं हैं। अधिकारियों ने कानूनी उत्तराधिकारियों को जमीन का मालिकाना हक हस्तांतरित करने के लिए घर-घर जाकर अभियान शुरू कर दिया है। पिछले महीने ही, 20,000 जमीन के मालिकाना हक हस्तांतरित किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड