जरुरी जानकारी | सरकार ने आर दुरईस्वामी को एलआईसी का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने सोमवार को आर दुरईस्वामी को सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रमुख नियुक्त किया।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई सरकार ने सोमवार को आर दुरईस्वामी को सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रमुख नियुक्त किया।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति से मंजूरी के बाद वित्तीय सेवा विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र ने दुरईस्वामी को तीन साल की अवधि के लिए सरकारी बीमा कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

उनका तीन साल का कार्यकाल 28 अगस्त, 2028 को समाप्त होगा। उस समय उनकी उम्र 62 साल होगी।

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने 11 जून को इस पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी।

सिद्धार्थ मोहंती का कार्यकाल सात जून को समाप्त होने के बाद, सरकार ने सतपाल भानु को तीन महीने के कार्यकाल के लिए एलआईसी का अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल आठ जून से सात सितंबर, 2025 तक प्रभावी रहेगा।

एलआईसी में प्रबंध निदेशक और सीईओ के अलावा चार प्रबंध निदेशक होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\