Budget 2022: केंद्रीय बजट का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर और बलशाली बनाना है- देवेंद्र फडणवीस

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट का उद्देश्य भारत को 'आत्मनिर्भर' और 'बलशाली' बनाना है. फडणवीस ने गोवा में पत्रकारों से कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तरह समावेशी है और यह देश को प्रगति की ओर ले जाएगा.

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits: ANI)

पणजी, 1 फरवरी : भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट का उद्देश्य भारत को 'आत्मनिर्भर' और 'बलशाली' बनाना है. फडणवीस ने गोवा में पत्रकारों से कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट पूरी तरह समावेशी है और यह देश को प्रगति की ओर ले जाएगा. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “बजट ने देश के सभी क्षेत्रों को छुआ है. यह एक समावेशी बजट है, जो देश को प्रगति की ओर ले जाएगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोविड-19 महामारी के बाद भी, बजट में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है.”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि वास्तविक अर्थों में बजट का उद्देश्य भविष्य पर ध्यान देने के साथ ही भारत को "आत्मनिर्भर" और "बलशाली" बनाने का है. फडणवीस ने कहा कि कृषि क्षेत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपये का आवंटन देश में अब तक देखा गया सबसे बड़ा आवंटन है. उन्होंने कहा कि बजट में कृषि स्टार्ट-अप पर विशेष जोर दिया गया है, जो बाजार और किसानों के बीच कमीशन एजेंट को खत्म कर देगा. यह भी पढ़ें : Budget 2022: वित्त मंत्री बोलीं- हमने टैक्स नहीं बढ़ाया, अतिरिक्त टैक्स के द्वारा कमाने की कोशिश नहीं की

भाजपा नेता ने कहा कि बजट का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है. आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी फडणवीस ने कहा कि बुनियादी ढांचे में निवेश से रोजगार सृजन होता है, क्योंकि इससे 27 क्षेत्रीय उद्योगों को मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि बजट में देश में उत्सर्जन के स्तर को कम करने के लिए विद्युत वाहनों को महत्व दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\