देश की खबरें | दुराचार के प्रयास में असफल रहने पर बच्ची को मारने वाला गिरफतार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो चचेरी बहनों के लापता होने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

शाहजहांपुर, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो चचेरी बहनों के लापता होने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के भानपुर गांव में 22 फरवरी की शाम को गांव के बाहर नहाने गई दो चचेरी बहने गायब हो गई थी और इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है ।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक बच्ची का शव मिला था तथा दूसरी घायल अवस्था में मिली थी । दोनों की उम्र सात साल एवं पांच साल है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम को घटना स्थल पर जांच में खंती (लोहे की मोटी खुरपी) मिली और इसी को आधार बनाकर जब जांच की गई तो आरोपी युवक अनिल उर्फ चमेली कंजर को गिरफ्तार कर लिया गया ।

पांडे ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 22 फरवरी को भानपुर गांव गया था फिर जब गांव से वापस लौट रहा था तब उसने नल पर नहाते हुए दो बच्चियों को देखा इसके बाद वह गांव गया तथा एक दुकान से उसने दो बिस्किट के पैकेट खरीदे तथा लड़कियों को लालच देकर अपनी साइकिल पर बैठाकर खेत की ओर ले गया ।

उन्होंने बताया कि आरोपी उन बच्चियों को गांव से दूर खेतों में ले गया तथा खेत में बड़ी बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास शुरू किया तो बच्चियां चीखने लगी जिस पर उसने गुस्से में छोटी बच्ची के सर पर खंते से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गईl

पांडे ने बताया कि इसके बाद जब बड़ी बहन ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके भी सिर पर प्रहार करके घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया । l

पुलिस ने शाहजहांपुर के अजीजगंज निवासी अनिल उर्फ चमेली कंजर को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है ।

शाहजहांपुर के काट थाना अंतर्गत भानपुर गांव में 22 फरवरी को दो बच्चियां गायब हो गई थी इसके बाद परिजनों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया तो एक बच्ची का शव खेतों में मिला जबकि दूसरी बच्ची रात्रि के 12 बजे काफी दूर खेतों में अचेत अवस्था में पड़ी मिली जिसको तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया बाद में उसे बरेली रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है ।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी