देश की खबरें | तमिलनाडु के गुम्मडीपूंडी में लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के गुम्मडीपूंडी में स्कूल से घर लौट रही 10 साल की लड़की का एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 17 जुलाई तमिलनाडु के गुम्मडीपूंडी में स्कूल से घर लौट रही 10 साल की लड़की का एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गांव की सड़क पर लड़की का पीछा किया, उसका मुंह दबाया और उसे घसीटकर झाड़ी में ले गया। आरोपी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि बाद में लड़की ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

लड़की को पहले पोन्नेरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उसे आगे के इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

उसके परिवार की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

लड़की का पीछा करने और अगवा करने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि अपराध के पांच दिन बाद भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ यह तथ्य कि ऐसे अपराधी जो यौन अपराध करते हैं और खुलेआम घूम रहे हैं, यह दर्शाता है कि समाज कितना खतरनाक है।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ सच तो यह है कि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह और भी अपराध कर सकता है। मैं पुलिस से आग्रह करता हूं कि बिना किसी देरी के इस अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट