देश की खबरें | गाजियाबाद में माली ने नलसाज की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक कुत्ते को लेकर एक माली ने एक नलसाज (प्लंबर) की कथित रूप से कैंची घोंपकर हत्या कर दी।

गाजियाबाद, 21 मार्च उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक कुत्ते को लेकर एक माली ने एक नलसाज (प्लंबर) की कथित रूप से कैंची घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि विक्टोरिया पार्क में माली छत्रपाल ने मुस्तकीम नाम के नलसाज को कैंची घोंप दी।

उन्होंने बताया कि 27 वर्षीय मुस्तकीम बिहार के अररिया का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, मुस्तकीम को यह पसंद नहीं था कि छत्रपाल कुत्ते को खाना खिलाए, क्योंकि कुत्ता उसपर अक्सर भौंकता था।

पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते जब कुत्ता मुस्तकीम पर भौंका तो उसने जानवर को चाकू से जख्मी कर दिया और छत्रपाल तबसे जख्मी कुत्ते का ध्यान रख रहा था।

रविवार को मुस्तकीम ने छत्रपाल द्वारा कुत्ते को खाना खिलाने पर आपत्ति जताई तो दोनों में हाथापाई हो गई और छत्रपाल ने अपनी कैंची मुस्तकीम के सीने में घोंप दी।

इंदिरापुरम के क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा ने बताया कि मुस्तकीम जख्मी हालत में अपने एक रिश्तेदार के यहां गया, जो उसे निजी अस्पताल लेकर गई, जहां मुस्तकीम की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और छत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू