खेल की खबरें | खेल जारी रहना चाहिये: गांगुली ने भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि उन्हें आगामी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने से कोई परेशानी नहीं है।

कोलकाता, 27 जुलाई भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि उन्हें आगामी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने से कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद खत्म होना चाहिए, लेकिन खेल जारी रहना चाहिए।

एशिया कप के कार्यक्रम के अनुसार चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है और वे 14 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

गांगुली ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मैं इसके कार्यक्रम से सहमत हूं। खेल जारी रहना चाहिए। पहलगाम में जो हुआ वह कभी नहीं होना चाहिए, लेकिन हम उसे खेल को रोकने नहीं दे सकते। आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भारत ने इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, अब यह अतीत की बात है। खेल जारी रहना चाहिए।’’

भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। उम्मीद है कि वह अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारत और पाकिस्तान 21 सितंबर को सुपर फोर चरण में फिर से भिड़ सकते हैं।

भारत के ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग हैं।

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) 19 मैचों के इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीमों को अनुमति देगी, जिसमें मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जायेंगे।

बीसीसीआई एशिया कप के इस सत्र आधिकारिक मेजबान है लेकिन इसका आयोजन यूएई किया जा रहा है क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सीमा पर तनाव के कारण 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर खेलने पर सहमत हुए हैं।

पहलगाम हमले के बाद दोनों देश युद्ध के कगार पर आ गए थे, जिसका भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ जवाब दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी