देश की खबरें | इस वर्ष राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, प्रभावितों को अधिक राहत देनी होगी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में चार बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साल बाढ़ की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में अधिक गंभीर थी और केंद्र को इसके बारे में अवगत कराया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 22 अक्टूबर कर्नाटक में चार बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साल बाढ़ की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में अधिक गंभीर थी और केंद्र को इसके बारे में अवगत कराया गया है।

मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक में भाग लेने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: धान खरीद में अनियमितता पर योगी सरकार सख्त, 8 प्रभारियों समेत 10 पर एफआईआर.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बाढ़ की स्थिति गंभीर रही है। बड़ी संख्या में मकान और फसल नष्ट हुयी है ।

येदियुरप्पा ने कहा कि हमने केंद्र को इसके बारे में अवगत कराया है और प्रभावित लोगों को अधिक राहत देने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | 8 Year Old Girl Allegedly Assaulted Sexually In Delhi: दिल्ली में 8 साल की नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाले रिश्तेदार गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि कैबिनेट में बाढ़ प्रभावित लोगों को अधिक राहत देने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

येदियुरप्पा ने बुधवार को विजयापुर, कलबुर्गी, यादगीर और रायचूर जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था, जहां पिछले नौ दिनों से भीमा नदी में बाढ ने तबाही मचाई है।

भारतीय सेना और राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान इस क्षेत्र में बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

येदियुरप्पा ने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है और प्रभावित परिवारों को पहले से ही 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है और पिछले साल के मुआवजे के अनुसार इस बार अधिक मुआवजा दिया जाएगा।

कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त मनोज राजन के अनुसार, चार बाढ़ प्रभावित जिलों में 247 प्रभावित गांवों की पहचान की गई है, जबकि 136 गांवों में 43,158 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

जिला प्रशासन ने 205 राहत शिविर खोले हैं जहां 37,931 लोग रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\