खेल की खबरें | पहले छह दिन पृथकवास पर रहना बहुत मुश्किल था : धोनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उदघाटन मैच से पूर्व शनिवार को यहां कहा कि परिवार के साथ पांच महीने बिताने के बाद यहां पहले छह दिन पृथकवास में रहना सबसे मुश्किल दौर था।

अबुधाबी, 19 सितंबर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उदघाटन मैच से पूर्व शनिवार को यहां कहा कि परिवार के साथ पांच महीने बिताने के बाद यहां पहले छह दिन पृथकवास में रहना सबसे मुश्किल दौर था।

इस बार आईपीएल से पूर्व चेन्नई टीम के 13 सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे जिनमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। इसके बाद सुरेश रैना और हरभजन सिंह भी निजी कारणों से टूर्नामेंट से हट गये थे।

यह भी पढ़े | MI vs CSK 1st IPL Match 2020: 436 दिन बाद नए अवतार में मैदान पर उतरे CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी.

दिशानिर्देशों के अनुसार टीमों को यूएई पहुंचने पर छह दिन तक पृथकवास पर रहना पड़ा था, लेकिन दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ सहित कुल 13 मामलों के पॉजीटिव पाये जाने के कारण चेन्नई का पृथकवास एक सितंबर तक बढ़ गया था।

धोनी ने टास जीतने के बाद कहा, ‘‘पृथकवास के पहले छह दिन काफी मुश्किल थे। आप अपने परिवार के साथ रहते हो और अचानक ही आपको कमरे में अलग थलग रहना पड़ता है। लगता है कि हर किसी ने यह समय अच्छी तरह से बिताया और कोई निराश नहीं है। ’’

यह भी पढ़े | MI vs CSK 1st IPL Match 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला.

उन्होंने कहा, ‘‘पहले 14 दिन के बाद मैदान पर उतरकर अच्छा लगा। अभ्यास की सुविधाएं बहुत अच्छी थी। ’’

धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगाये गये लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने के लिये काम करने की स्वतंत्रता थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू