देश की खबरें | कांग्रेस की नई कार्य समिति की पहली बैठक 16 सितंबर को हैदराबाद में होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी 16 सितंबर को हैदराबाद में नवगठित कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है।

नयी दिल्ली, चार सितंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी 16 सितंबर को हैदराबाद में नवगठित कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने नई कार्य समिति की पहली बैठक 16 सितंबर को हैदराबाद में बुलाई है। इसके अगले दिन 17 सितंबर को विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी।"

वेणुगोपाल ने बताया कि 17 सितंबर की शाम हैदराबाद के निकट एक विशाल जनसभा होगी।

कांग्रेस ने गत 20 अगस्त को अपनी नयी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन किया था जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट