देश की खबरें | श्रीनगर में अगले महीने होगा पहला खेलो इंडिया ‘वॉटर स्पोटर्स फेस्टिवल’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में 21 से 23 अगस्त तक डल झील पर पहले खेलो इंडिया ‘वॉटर स्पोटर्स फेस्टिवल’ का आयोजन होगा जिसमें देश के 400 से अधिक खिलाड़ी कयाकिंग, केनोइंग, वॉटर स्कीइंग और नौकायन जैसे खेलों में भाग लेंगे ।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई श्रीनगर में 21 से 23 अगस्त तक डल झील पर पहले खेलो इंडिया ‘वॉटर स्पोटर्स फेस्टिवल’ का आयोजन होगा जिसमें देश के 400 से अधिक खिलाड़ी कयाकिंग, केनोइंग, वॉटर स्कीइंग और नौकायन जैसे खेलों में भाग लेंगे ।

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने यहां मीडिया से बातचीत में बताया कि खेलो इंडिया मुहिम को विस्तार देने की कवायद में यह फैसला लिया गया है । हाल ही में दीयू में पहले खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ का आयोजन किया गया था ।

यह फेस्टिवल खेलो इंडिया योजना की खेल प्रतिस्पर्धा और प्रतिभा विकास पहल के तहत आयोजित किया जायेगा ।

मांडविया ने कहा ,‘‘ यह वॉटर स्पोटर्स को बढावा देने और उनकी लोकप्रियता में इजाफा करने की कवायद में आयोजित किया जा रहा है ।’’

इसमें शिकारा और ड्रैगन बोट रेस का भी आयोजन किया जायेगा । मंत्रालय को 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है ।

खिलाड़ियों का नामांकन राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा उनकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या अन्य टूर्नामेंटों के जरिये किया जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर