देश की खबरें | कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए टीके की पहली खेप राजस्‍थान पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रस्‍तावित टीकाकरण के मद्देनजर टीके की पहली खेप बुधवार को जयपुर व उदयपर पहुंची। राज्‍य में टीकाकरण के पहले चरण में 16 जनवरी से राजकीय व निजी चिकित्‍सा संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षक टीके लगाये जायेंगे। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों से कहा है कि वे पूरे समन्‍वय से इस टीकाकरण प्रक्रिया को करवाएं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 13 जनवरी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रस्‍तावित टीकाकरण के मद्देनजर टीके की पहली खेप बुधवार को जयपुर व उदयपर पहुंची। राज्‍य में टीकाकरण के पहले चरण में 16 जनवरी से राजकीय व निजी चिकित्‍सा संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षक टीके लगाये जायेंगे। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों से कहा है कि वे पूरे समन्‍वय से इस टीकाकरण प्रक्रिया को करवाएं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा.रघु शर्मा ने बताया कि राज्‍य में कोवैक्सिन के 1000 डिब्बे यानी कुल 20,000 खुराकें तथा कोविशील्ड की कुल 5,63,500 खुराकें अभी राजस्‍थान को मिली हैं।

उन्‍होंने कहा कि इन टीकों का पूरी सुरक्षा एवं तकनीकी मापदंड़ो के अनुसार सुरक्षित भंडारण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्‍य में तीन करोड़ से अधिक डोज सुरक्षित रखने की क्षमता उपलब्ध है।

मंत्री ने बताया कि राज्‍य में कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण की सभी तैयारियां व आवश्‍यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं तथा मुख्यमंत्री के स्तर पर भी टीकाकरण प्रबंधन की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन साफ्टवेयर में पंजीकृत लोगों का ही टीकाकरण किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर प्रथम) डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि हैदराबाद से टीके की 20,000 खुराक जयपुर पहुंचीं हैं। उन्होंने बताया कि टीका सबसे पहले करीब 80,000 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिये जयपुर में अभी 238 केन्द्र चिन्हित किये गए हैं।

वहीं मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना टीकाकरण को बड़ा काम बताते हुए अधिकारियों से कहा कि सभी मिलकर आपसी समन्वय के साथ टीकाकरण प्रक्रिया करवाएं। जिला कलेक्टर व अन्‍य आला अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में उन्‍होंने कहा, ‘‘आपका यह प्रयास होना चाहिए कि टीकाकरण में भी राजस्थान देशभर में अव्वल रहे।’’

इससे पहले गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मकरसंक्रांति राजस्थान के लिए नई आशा लेकर आई है। राज्य में कोरोना के मामले काफ़ी कम हुए हैं, वहीं टीकाकरण के लिए टीके भी आज राज्‍य में पहुंच गए है। हम केंद्र के दिशा निर्देश के मुताबिक टीकाकरण की सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे व कोरोना प्रबंधन की तरह ही टीकाकरण का मॉडल पेश करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट