Omicron Variant: अमेरिका में कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के पहले मामले की पुष्टि हुई

दुनिया भर के वैज्ञानिक वायरस के इस नए स्वरूप के बारे में यह जानकारी जुटाने में लगे हैं कि क्या यह पहले सामने आए स्वरूपों की अपेक्षा ज्यादा खतरनाक है या नहीं.

वायरस/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

दुनिया भर के वैज्ञानिक वायरस के इस नए स्वरूप के बारे में यह जानकारी जुटाने में लगे हैं कि क्या यह पहले सामने आए स्वरूपों की अपेक्षा ज्यादा खतरनाक है या नहीं. अमेरिका में संक्रामक रोग के शीर्ष विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने व्हाइट हाउस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘ हम जानते थे कि देर-सवेर अमेरिका में इस स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि होगी ही.’’

ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से 22 नवंबर को लौटा था. संक्रमण के आंशिक लक्षण दिखने के बाद सोमवार को वह संक्रमित पाया गया. कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति को मोर्डेना टीके की दोनों खुराक लग चुकी है और उसने अब तक बूस्टर खुराक नहीं ली है. उसकी हालत में सुधार हो रहा है. यह भी पढ़ें : कनाडा ने वन्यजीवों में COVID-19 के पहले मामले की खोज की, तीन सफेद पूंछ वाले हिरण पाए गए संक्रमित

अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति के करीबी संपर्क में आए लोगों की जांच हुई है और वे निगेटिव पाए गए. मरीज अभी पृथक-वास में है और उसकी पहचान सिर्फ 18 साल से 49 साल के बीच के व्यक्ति के रूप में बताई गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Thai Nationals Visa: थाई नागरिकों को भारत का बड़ा तोहफा, अब मुफ्त में मिलेगा 30 दिनों का ई-टूरिस्ट वीजा; जानें आवेदन प्रक्रिया