देश की खबरें | फिल्म ‘रेड 2’ ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 32.76 करोड़ रुपये की कमाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 32.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मई अभिनेता अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 32.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ का ही अगला भाग है, जिसमें देवगन ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी।

प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की जानकारी दी।

फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 19.71 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 13.05 करोड़ रुपये कमाए।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘इस रेड की गूंज बड़ी दूर तक जाएगी। अपनी टिकट बुक करें। ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।’’

फिल्म में रितेश देशमुख और वानी कपूर ने भी भूमिका निभाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\