खेल की खबरें | प्रसिद्ध कृष्णा चमके, कर्नाटक ने जम्मू कश्मीर को 93 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (35 रन देकर छह विकेट) के चमकदार प्रदर्शन से कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर को पहली पारी में महज 93 रन पर समेटकर स्टंप तक कुल बढ़त 337 रन की कर ली।

चेन्नई, 25 फरवरी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (35 रन देकर छह विकेट) के चमकदार प्रदर्शन से कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर को पहली पारी में महज 93 रन पर समेटकर स्टंप तक कुल बढ़त 337 रन की कर ली।

हाल में भारत की वनडे टीम में खेलने वाले कृष्णा ने जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम महज 29.5 ओवर में सिमट गयी।

इससे पहले कर्नाटक ने सुबह आठ विकेट पर 268 रन से आगे खेलना शुरू किया। करूण नायर ने अपनी 152 रन की पारी को 175 रन तक पहुंचाया और कर्नाटक की पहली पारी 302 रन पर सिमट गयी।

जवाब में जम्मू कश्मीर ने कामरान इकबाल (35) और जतिन वाधवान (25) की बदौलत अच्छी शुरूआत की लेकिन कृष्णा के शानदार स्पैल ने कमाल कर दिया। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी टीम के पहले सात में से छह विकेट अपने नाम किये।

कर्नाटक ने दूसरी पारी में आर समर्थ (62) और देवदत्त पडीक्कल (49) की मदद से अच्छी शुरूआत की जिन्होंने शतकीय साझेदारी निभायी। पडीक्कल के आउट होने के बाद समर्थ दिन का खेल समाप्त होने से पहले आउट हुए और टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 128 रन बना लिये थे।

ग्रुप के एक अन्य मैच में रेलवे ने पुडुचेरी के पहली पारी के 342 रन के स्कोर के जवाब में विवेक सिंह (92 रन) और शिवम चौधरी (51 रन) के अर्धशतकों से तीन विकेट पर 205 रन बना लिये। विवेक ने 189 गेंद में 11 चौके और एक छक्का लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\