देश की खबरें | हरियाणा के शहीद अग्निवीरों के परिजन को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा मंत्रिमंडल ने शहीद अग्निवीरों के परिजन को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी।

चंडीगढ़, पांच मई हरियाणा मंत्रिमंडल ने शहीद अग्निवीरों के परिजन को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी।

यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार रक्षा और अर्धसैनिक बलों के ‘शहीद’ के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करती है और अब से (शहीद) अग्निवीर के परिवार को भी यही लाभ देने का फैसला किया गया है।

मंत्रिमंडल के एक अन्य फैसले में पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए आरक्षण कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

एक अन्य निर्णय में, मंत्रिमंडल ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के एक पात्र सदस्य को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने को मंजूरी दी।

मंत्रिमंडल ने राज्य में नयी गौशालाएं स्थापित करने के लिए खरीदी गई भूमि की बिक्री या उपहार के दस्तावेजों पर लगने वाले संपूर्ण स्टांप शुल्क को माफ करने को भी मंजूरी दे दी।

इससे पहले, 2019 में पंजीकृत गौशाला, ट्रस्ट या सोसायटी के पक्ष में निष्पादित भूमि के उपहार या खरीद के दस्तावेजों पर स्टांप शुल्क पांच प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने सात अगस्त 2024 को हरियाणा गौ सेवा आयोग (पंचकूला) के अनुरोध पर पंजीकृत गौशालाओं के लिए खरीदी गई भूमि के लिए स्टांप शुल्क माफ करने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\