देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कांकेर में परिवार ने जहर खाया; तीन बच्चों की मौत, दंपति की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई है तथा दंपति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कांकेर, 14 जून छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई है तथा दंपति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात परतापुर थाना क्षेत्र में चंद्रपुर ग्राम पंचायत के ‘परलकोट विलेज-70’ की है जहां गांव के निवासी देवेंद्र बैरागी (36) ने खाने में जहर मिलाकर अपने बच्चों दीप्ती बैरागी (12), जुतिका बैरागी (नौ) और देवराज बैरागी (छह) को खिला दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बैरागी और उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चों की मौत हो गई है तथा पति-पत्नी को गंभीर हालत में पंखाजूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर लिए गए फोटो में देखा जा सकता है कि घर में जमीन पर बिछे एक बिस्तर पर तीन बच्चों के शव हैं तथा शवों के करीब थालियों में भोजन परोसा हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘शुरुआती जांच के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। संभवत: इसी वजह से परिवार ने यह कदम उठाया।’’

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच