देश की खबरें | विशेषज्ञ समिति सरकार को जल्द सौंप देगी समान नागरिक संहिता का मसौदा : धामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि समान नागरिक संहिता का मसौदा राज्य सरकार को नए साल में जल्द ही सौंप दिया जाएगा।

देहरादून, 25 दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि समान नागरिक संहिता का मसौदा राज्य सरकार को नए साल में जल्द ही सौंप दिया जाएगा।

हरिद्वार में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के आचार्य पद पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित दिव्य आध्यात्मिक सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए हमने जो विशेषज्ञ समिति गठित की थी, उसने अपना काम पूरा कर लिया है। नए साल में हमें जल्द ही उसका मसौदा मिल जाएगा और हम उसे लागू करने की दिशा में बढ़ेंगे।'

धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण या जम्मू—कश्मीर में धारा 370 हटाने जितना ही महत्वपूर्ण है ।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर या जम्मू—कश्मीर में धारा 370 हटाने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी । मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार, पिछले साल राज्य में हुए विधानसभा चुनावों से पहले हमने फिर सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था ।

मुख्यमंत्री की जल्द राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने की घोषणा का, कार्यक्रम में मौजूद सभी साधु— संतों ने ताली बजाकर स्वागत किया और उन्हें साधुवाद दिया।

धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में कई कठिन फैसले लिए जिनमें भूमि जिहाद भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर हुए 5000 एकड़ से भी अधिक अतिक्रमण को सरकार द्वारा खाली कराया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\