देश की खबरें | उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी थी 13 जून की शाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन वर्ष 1997 में यह दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था।

नयी दिल्ली, 13 जून आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन वर्ष 1997 में यह दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था।

दरअसल, शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। आग की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

घटना की जांच के दौरान पता चला कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1290 : खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।

1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।

1757 : बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उसके पास 1,000 यूरोपीय और 2,000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।

1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।

1909 : केरल के पालाघाट में ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म।

1932 : ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने पास रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।

1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब के गवर्नर रहे जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया था।

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।

1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत।

2002 : अमेरिका ने एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।

2005 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।

2006 : नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2012 : पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन।

2022 : ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 104 नए मामले सामने आए ।

2023 : उत्तरी नाइजीरिया में नाव पलटने से कम से कम 100 लोगों की मौत ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ