देश की खबरें | शिवसेना के गुटों की दलीलें पांच जनवरी को सुनेगा निर्वाचन आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के परस्पर विरोधी गुटों की दलीलें सुनने के लिए सोमवार को पांच जनवरी की तारीख तय की।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के परस्पर विरोधी गुटों की दलीलें सुनने के लिए सोमवार को पांच जनवरी की तारीख तय की।

दोनों गुटों के वकीलों ने सोमवार को एक सुनवाई के दौरान पार्टी के नाम एवं चिह्न पर दावा करने के लिए प्रतिद्वंद्वी समूहों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की पड़ताल के लिए और समय मांगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और महेश जेठमलानी पूर्ण निर्वाचन आयोग के समक्ष क्रमशः ठाकरे गुट और शिंदे गुट की ओर से पेश हुए।

शिवसेना का ठाकरे गुट कहता रहा है कि वह दूसरे गुट को मान्यता नहीं देता है।

ठाकरे गुट से ताल्लुक रखने वाले राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम किसी समूह को मान्यता नहीं देते। शिवसेना वहीं है, जहां ठाकरे हैं।"

आयोग ने पिछले महीने शिवसेना के गुटों से कहा था कि वे पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अपने दावे के समर्थन में 23 नवंबर तक नए दस्तावेज पेश करें।

इसने यह भी कहा था कि वह आयोग को सौंपे गए दस्तावेजों का एक-दूसरे के साथ आदान-प्रदान करें।

अक्टूबर में एक अंतरिम आदेश में, आयोग ने दोनों गुटों को पार्टी के नाम या उसके 'धनुष और तीर' चिह्न का उपयोग करने से रोक दिया था।

बाद में, इसने ठाकरे गुट को 'शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे' और शिंदे गुट को 'बालासाहेबंची शिवसेना' नाम दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट