देश की खबरें | अयोध्या में राम मंदिर मार्ग के ऊपर उड़ रहे ड्रोन को पकड़ा गया, पुलिस ने बताई गहरी साजिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , 18 फरवरी

अयोध्या , 18 फरवरी अयोध्या में मंगलवार को ड्रोन रोधी प्रणाली के परीक्षण के दौरान पुलिस ने राम मंदिर मार्ग पर संदिग्ध हालत में उड़ रहे एक ड्रोन को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि यह ड्रोन भीड़ में भगदड़ मचाने की एक गहरी साजिश का हिस्सा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन रोधी प्रणाली के परीक्षण के दौरान राम मंदिर मार्ग के ऊपर मंडरा रहे एक संदिग्ध ड्रोन को देखा गया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया। उनके मुताबिक, राम मंदिर के ऊपर और उसके आसपास ड्रोन उड़ाना सख्त मना है।

उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने ड्रोन कैमरे की गहन जांच करने के बाद पुष्टि की कि सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हालांकि पुलिस द्वारा इस सिलसिले में राम जन्मभूमि थाने में दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है कि वह ड्रोन भीड़ के बीच गिराने के लिए उड़ाया जा रहा था ताकि राम मंदिर में और मंदिर के बाहरी इलाकों में भगदड़ मचाई जा सके और बड़ी संख्या में लोग मारे जाएं।

पुलिस ने प्राथमिकी में कहा है कि यह अयोध्या में बड़ी संख्या में लोगों की जान लेने वाली भगदड़ मचाने की गहरी साजिश थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 233 (झूठे साक्ष्य का इस्तेमाल करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हालांकि पुलिस ने घटना के विवरण और आरोपी की पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया। मगर सूत्रों के अनुसार, कथित साजिशकर्ता की पहचान कर ली गई है और वह हरियाणा के गुड़गांव का रहने वाला है।

इस साल की शुरुआत में लखनऊ में एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-' को बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहली बार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हाई-टेक एंटी-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\