जरुरी जानकारी | कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आंकड़ों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

सरकार इस सप्ताह जून माह के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) तथा जुलाई के मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 5.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.7 प्रतिशत कर दिया है। आपूर्ति दबाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त की वजह से केंद्रीय बैंक ने अपने अनुमान को बढ़ाया है।

हालांकि, कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने 9.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान को बरकरार रखा है।

सैमको सिक्योरिटीज की इक्विटी शोध प्रमुख निराली शाह ने कहा, ‘‘इस सप्ताह सभी की निगाह महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी। हालांकि, बाजार की धारणा मजबूत रहने की उम्मीद है लेकिन औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े, मुद्रास्फीति तथा विनिर्माण उत्पादन बाजार की दिशा को प्रभावित करेगा।’’

इस सप्ताह एमआरएफ, एमटेक ऑटो, जिंदल स्टील एंड पावर लि., ल्यूपिन, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एनबीसीसी और ओएनजीसी के तिमाही परिणाम आने हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह सभी की निगाह जुलाई के मुद्रास्फीति तथा जून के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर रहेगी।’’ इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दिशा तय करेगा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,690.88 अंक या 3.21 प्रतिशत के लाभ में रहा। पांच अगस्त को सेंसेक्स 54,717.24 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘मानसून की प्रगति, तिमाही नतीजे तथा कोविड-19 से संबंधित घटनाक्रम भी आगामी दिनों में बाजार की दिशा तय करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\