जरुरी जानकारी | वृहद आंकड़ों, तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. औद्योगिक उत्पादन और मुद्रास्फीति के आंकड़े, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के तिमाही नतीजे और वैश्विक रुख से इस कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल औद्योगिक उत्पादन और मुद्रास्फीति के आंकड़े, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के तिमाही नतीजे और वैश्विक रुख से इस कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

इसके अलावा विदेशी कोषों की गतिविधियां, रुपये का उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल के दाम भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होंगे। शुक्रवार को ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

इस सप्ताह आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के तिमाही नतीजे आने हैं। दुनियाभर में मंदी को लेकर चिंता के बीच बाजार की निगाह प्रबंधन की टिप्पणियों पर रहेगी। अमेरिकी के मुद्रास्फीति और गैर-कृषि रोजगार के आंकड़े भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख के अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर सूचकांक और अमेरिकी में बॉन्ड प्रतिफल से बाजार की दिशा तय होगी।’’

टीसीएस का तिमाही नतीजा बुधवार को और इन्फोसिस का बृहस्पतिवार को आएगा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष-तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर स्थिरता की वजह से दबाव कुछ कम हुआ। अब सभी की निगाह तिमाही नतीजों पर होगी।

वृहद आर्थिक मोर्चे पर फरवरी का औद्योगिक उत्पादन और मार्च का मुद्रास्फीति का आंकड़ा बुधवार को आएगा। मार्च का थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति का आंकड़ा शुक्रवार को जारी होगा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे की घोषणा इस सप्ताह की जानी है, जिसका वैश्विक बाजार पर असर देखने को मिल सकता है।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई का निवेश सकारात्मक है। एफपीआई पिछले छह कारोबारी सत्रों में 4,738 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं।

विजयकुमार ने कहा कि डॉलर सूचकांक में गिरावट और बॉन्ड प्रतिफल घटने की वजह से एफपीआई के रुख में यह बदलाव आया है। इसके अलावा हाल के दिनों में रुपया भी मजबूत हुआ है।

बीते सप्ताह चार अप्रैल (मंगलवार) को ‘महावीर जयंती’ और सात अप्रैल (शुक्रवार) को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर बाजार बंद रहे थे।

सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 841.45 अंक या 1.42 प्रतिशत के लाभ में रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट