विदेश की खबरें | इजराइल के संस्थापक के आवास, महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की डिजिटल यात्रा की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने गणतंत्र दिवस पर महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम और इजराइल के पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन के नेगेव में स्थित आवास को देखने के लिए डिजिटल यात्रा पहल की शुरुआत की। इससे लोगों को दोनों देशों के संस्थापकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा।

से बोकेर (इजराइल), 26 जनवरी इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने गणतंत्र दिवस पर महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम और इजराइल के पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन के नेगेव में स्थित आवास को देखने के लिए डिजिटल यात्रा पहल की शुरुआत की। इससे लोगों को दोनों देशों के संस्थापकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा।

एक बयान के मुताबिक, ‘‘फरवरी 2021 से शुरू होने वाली मासिक डिजिटल यात्रा में दोनों देशों के संस्थापकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनकी जीवन यात्रा, देश-दुनिया को लेकर उनके दृष्टिकोण को समझने में मदद मिलेगी।’’

बेन गुरियन गांधी के प्रशंसक थे और अपने कमरे में बापू की एक तस्वीर भी वह रखते थे। गुरियन का 1973 में निधन हो गया। गुरियन की इच्छा के मुताबिक एक साल बाद उनके आवास को जनता के लिए खोला गया।

सिंगला ने कहा, ‘‘गांधीजी के जीवन और उनके कार्यों में बेन गुरियन की गहरी दिलचस्पी थी। वह भारतीय दर्शन में अगाध आस्था रखते थे। उनके कमरे में एकमात्र जो तस्वीर थी, वह गांधीजी की थी। उनके पास भारत पर कई किताबों का संग्रह भी था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेन गुरियन हेरिटेज इंस्टीट्यूट और साबरमती आश्रम ने तालमेल किया है। इससे लोग साबरमती आश्रम और से बोकेर में गुरियन के आवास को डिजिटल तरीके से देख पाएंगे।’’

साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक ट्रस्ट ने बेन-गुरियन हेरिटेज इंस्टीट्यूट के साथ इजराइल में भारतीय दूतावास के सहयोग से डिजिटल यात्रा पहल की शुरुआत की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\