देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के कई स्थानों पर अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्थानीय अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बुधवार को घाटी में पहुंचे।

श्रीनगर, दो जुलाई कश्मीर के कई स्थानों पर अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्थानीय अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बुधवार को घाटी में पहुंचे।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5,892 यात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्रा आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में पहुंचने पर तीर्थयात्रियों के काफिले का कुलगाम, अनंतनाग और श्रीनगर जिलों में प्रशासन और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में नवयुग सुरंग के माध्यम से घाटी पहुंचे, जहां उनका स्वागत दक्षिण कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक और कुलगाम के उपायुक्त ने किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रवींद्र रैना भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने यात्रियों का माला, फूलों के गुलदस्ते, मिठाइयों और फूल बरसाकर स्वागत किया।

काफिले अलग-अलग बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुए, जहां से वे बृहस्पतिवार तड़के 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के लिए रवाना होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि आधार शिविरों की ओर जाते समय पहलगाम के नुनवान आधार शिविर और शहर के नौगाम इलाके में भी तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

अमरनाथ मंदिर की 38 दिवसीय तीर्थयात्रा बृहस्पतिवार को घाटी से अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू होगी।

यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Dream11 Prediction: शारजाह में आज अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स