खेल की खबरें | बल्लेबाजी में गहराई और ’एक्स फैक्टर’ से टीम अधिक आजादी के साथ खेल सकेगी : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि युवा खिलाड़ियों के आने से बल्लेबाजी को ‘जरूरी एक्स फैक्टर और गहराई’ मिली है जिससे इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में मेजबान टीम खुलकर खेल सकेगी ।

अहमदाबाद, 11 मार्च भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि युवा खिलाड़ियों के आने से बल्लेबाजी को ‘जरूरी एक्स फैक्टर और गहराई’ मिली है जिससे इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में मेजबान टीम खुलकर खेल सकेगी ।

चयनकर्ताओं ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और राहुल तेवतिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये टीम में चुना है । फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई है ।

अभी आईपीएल का नया सत्र खेला जाना है और कोहली का मानना है कि अक्टूबर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये एक दो और नये चेहरे टीम में आ सकते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम में विकल्प और संतुलन दोनों हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम अतीत में एक ढर्रे पर खेलते आये हैं । इस टीम को देखें तो जिन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, उनके जरिये कुछ समस्याओं का हल निकालने की कोशिश की गई है ।’’

कोहली ने कहा ,‘‘वे खिलाड़ी जो बल्ले से ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं या वैसे खेल सकते हैं जिसकी टी20 क्रिकेट में जरूरत है । आईपीएल में ये लगातार अच्छा खेलते आये हैं लिहाजा उन पहलुओं को ध्यान में रखकर इन्हें लिया गया । अब यह देखना रोचक होगा कि ये पांच मैचों में कैसे खेलते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व कप से पहले हमें ये ही पांच मैच खेलने हैं और हम देखना चाहते हैं कि ये खिलाड़ी कैसा खेलते हैं । जड़ेजा टीम में नहीं है जो फिट होने पर लौटेंगे । उनके अलावा टीम में जरूरी संतुलन है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इन खिलाड़ियों के आने से बल्लेबाजी में और गहराई आई है । हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो बिना किसी दबाव के उन्मुक्त क्रिकेट खेलती है । हमारे पास आक्रामक बल्लेबाज हैं जो किसी भी मौके पर मैच का नक्शा बदल सकते हैं ।’’

जोस बटलर समेत इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने भारत को टी20 विश्व कप का सबसे प्रबल दावेदार बताया है लेकिन कोहली इसके विपरीत सोचते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड नंबर एक टीम है और फोकस उन्हीं पर रहेगा । दूसरी टीमें उनकी ताकत को लेकर चिंतित होंगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी