देश की खबरें | दंत चिकित्सक ने महिला को नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली शहर में एक दंत चिकित्सक ने अपने ही क्लीनिक में महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया, साथ ही इसकी शिकायत करने पर वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

बरेली (उत्तर प्रदेश), आठ नवंबर बरेली शहर में एक दंत चिकित्सक ने अपने ही क्लीनिक में महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और घटना का वीडियो बना लिया, साथ ही इसकी शिकायत करने पर वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि इज्जतनगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने घटना के संदर्भ में बताया कि शहर के सैदपुर हॉकिंस इलाका निवासी 32 वर्षीय महिला के दांत में दर्द हो रहा था। वह 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब पर डॉ रवेंद्र को दिखाने गई। डॉक्टर ने कहा कि दांत निकाल कर वहां दूसरा दांत लगाना होगा। आरोपी डॉक्टर ने शाम चार बजे महिला को अपने क्लीनिक पर बुलाया। पीड़िता जब वहां पहुंची तब क्लीनिक पर कोई नहीं था।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने दांत उखाड़ने के हवाले से महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया और इलाज करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पुलिस ने बताया कि होश में आने पर महिला ने जब चिकित्सक से शिकायत की तो उसने वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। कुछ दिनों तक महिला चुप रही लेकिन बाद में अपने पति को इसके बारे में बताया और थाने तहरीर दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन नवंबर को इज्जतनगर थाने में महिला ने तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच पड़ताल में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड