जरुरी जानकारी | बिजली की मांग बढ़ने से तापीय कोयले की मांग बढ़ेगी: कोयला सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा है कि बिजली की मांग बढ़ने से तापीय कोयले की मांग बढ़ेगी और इसलिए कोयला ब्लॉक आवंटियों के पास उत्पादन बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर है।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा है कि बिजली की मांग बढ़ने से तापीय कोयले की मांग बढ़ेगी और इसलिए कोयला ब्लॉक आवंटियों के पास उत्पादन बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर है।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की बढ़ती मांग के बीच कोयले की कमी की खबरें आ रही हैं।

वाणिज्यिक खनन के लिए नए कोयला ब्लॉक आवंटित किए जा रहे हैं और संभावित बोलीदाताओं ने इन ब्लॉकों के लिए उत्साहजनक प्रतिक्रिया दिखाई है।

कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इनमें से कुछ ब्लॉकों ने आवंटन के एक साल के भीतर कोयला उत्पादन शुरू कर दिया है।

जैन ने कहा, ‘‘कोयला ब्लॉक आवंटियों के पास कोयला उत्पादन बढ़ाने का सुनहरा अवसर है, क्योंकि आयातित कोयले की कीमत इस समय बहुत अधिक है और देश में बिजली की मांग बढ़ने से तापीय कोयले की मांग बढ़ेगी।’’

बयान में कहा गया कि कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकरण ने उन कैप्टिव यानी खुद के इस्तेमाल वाले कोयला ब्लॉकों के आवंटियों के साथ कोयले के उत्पादन की समीक्षा की है, जिनके कोयला ब्लॉकों में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान या तो उत्पादन शुरू हो गया है या उत्‍पादन शुरू होने की संभावना है। इस बैठक की अध्यक्षता जैन ने की।

उन्‍होंने इस बात की प्रशंसा की कि 2021-22 के दौरान कैप्टिव कोयला ब्लॉकों से कोयला उत्पादन 8.5 करोड़ टन रहा, जो सालाना आधार पर लगभग 35 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड