विदेश की खबरें | आतंकवाद पर भारत का रुख बताने के लिए सुप्रिया सुले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिस्र पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर भारत के रुख के बारे में जानकारी देने के लिए मिस्र पहुंच गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काहिरा, दो जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद पर भारत के रुख के बारे में जानकारी देने के लिए मिस्र पहुंच गया है।

प्रतिनिधिमंडल रविवार को इथियोपिया की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद काहिरा पहुंचा।

मिस्र में भारत के राजदूत सुरेश रेड्डी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल का मिस्र में खासा व्यस्त कार्यक्रम है, जिसमें मंत्रिस्तरीय बैठकें, थिंक टैंक, मीडिया, भारतीय समुदाय और अन्य लोगों के साथ बातचीत शामिल है।

यह उन सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है जिन्हें भारत ने 33 देशों की राजधानियों का दौरा करने का दायित्व सौंपा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक यह संदेश पहुंचाया जा सके कि पाकिस्तान का आतंकवाद से संबंध है।

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया, तथा छह-सात मई की दरमियानी रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर सटीक हमले किये।

पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया।

दस मई को दोनों पक्षों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने की सहमति बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच 29वें मुकाबले में कैसा रहेगा ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Mumbai Shocker: मुंबई के दहिसर में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी निकला पीड़िता का दूर का रिश्तेदार

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\