जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में आई गिरावट से तेल तिलहनों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में भारी गिरावट के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

नयी दिल्ली, 17 जून विदेशी बाजारों में भारी गिरावट के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों का कहना है कि विदेशों में भाव टूटने से स्थानीय कारोबार प्रभावित हुआ।

मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत ओर शिकागो एक्सचेंज में छह प्रतिशत की गिरावट रही। इस गिरावट का असर स्थानीय तेल तिलहन कारोबार पर हुआ और लगभग सभी तेल तिलहनों के दाम हानि दर्शाते बंद हुए।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार को सोयाबीन के बेहतर दाने का इंतजाम करना चाहिये ताकि सोयाबीन की अगली पैदावार पहले से कहीं ज्यादा हो तथा तिलहन किसान देश को आत्मनिर्भर बनाने की राह पर मजबूती से कदम आगे बढ़ा सकें।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,025 - 7,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,745 - 5,890 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,200 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,180 - 2,310 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,265 -2,315 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,365 - 2,465 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,600 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,500 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,200 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,300 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,000 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,000 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,150 - 7,200, सोयाबीन लूज 7,100 - 7,150 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\