देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है क्योंकि रविवार को केवल 5,127 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24.65 लाख हो गए।

चेन्नई, 27 जून तमिलनाडु में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है क्योंकि रविवार को केवल 5,127 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24.65 लाख हो गए।

30 मई को, राज्य में नए मामलों की संख्या 30,000 से नीचे रही थी, जबकि सात जून को यह संख्या 20,000 से कम थी और 17 जून को यह 10,000 से कम थी।

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 91 और मौतें होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 32,290 हो गई।

एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि 7,159 लोगों को आज छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 23,90,783 हो गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 42,801 है।

चेन्नई में कोविड-19 के 308 नए मामले आए हैं, जिससे राजधानी में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,31,732 हो गए हैं।

राज्य की राजधानी में कोविड​​​​-19 से संबंधित मौतों की संख्या 8,161 तक पहुंच गई।

राज्य में अब तक 3.23 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान