देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और दो मोटरसाइकिल के बीच मंगलवार को हुई टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 11 मार्च कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और दो मोटरसाइकिल के बीच मंगलवार को हुई टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अडोनी मंडल के पांडवगल्लू गांव के पास जलिमांची क्रॉस पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे यह दुर्घटना हुई थी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि दो पीड़ित एक मोटरसाइकिल पर जबकि तीन अन्य पीड़ित दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार थे।

पुलिस का मानना है कि बस और दोनों मोटरसाइकिल की रफ्तार बहुत तेज थी।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रीति नोमान

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र के प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों के लिए आवेदन 17 फरवरी से, ‘1 KM दूरी’ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड अनिवार्य

\