देश की खबरें | शहडोल में सीवर बिछाने के काम के दौरान मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के शहडोल में बृहस्पतिवार को सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंस जाने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर बेहोशी की हालत में उसमें फंस गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शहडोल, 17 जुलाई मध्यप्रदेश के शहडोल में बृहस्पतिवार को सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंस जाने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर बेहोशी की हालत में उसमें फंस गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना के पांच घंटे बाद शाम करीब साढ़े छह बजे महिपाल बैघा (30) का शव बरामद किया गया जबकि उसके सहकर्मी मुकेश बैघा का भी पता लगा लिया गया लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहा है।

सोहागपुर पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) भूपेंद्र मणि पांडेय ने कहा कि दोनों सतह से 13 फीट नीचे दब गए थे। अधिकारी ने बताया कि मुकेश को बचाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि हादसा वार्ड नंबर 1 में दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।

पांडेय ने बताया कि गुजरात की एक कंपनी सीवर लाइन बिछाने का काम कर रही है।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से बचाव अभियान चला रही हैं।

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान