देश की खबरें | मथुरा में फंदे से लटका युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन कोतवाली इलाके स्थित एक सोसाइटी के एक फ्लैट में एक युवक का शव पंखे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 20 जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन कोतवाली इलाके स्थित एक सोसाइटी के एक फ्लैट में एक युवक का शव पंखे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना ओमेक्स सिटी की है, जहां मूल रूप से थाना मांट के गांव मांट राजा निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र धर्मेंद्र सिंह (30) अकेला रहता था। उन्होंने बताया कि वह बाल विकास विभाग में नौकरी करता था और बुधवार को उसकी ड्यूटी थी।

उन्होंने युवक के पिता के हवाले से बताया कि बुधवार की शाम को उसे घर वालों ने फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने बृहस्पतिवार को उसे देखने के लिए छोटे बेटे को भेजा तो फ्लैट में उसका शव पंखे के फंदे से लटका मिला।

एसपी सिटी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्‍यक कार्यवाही पूरी की। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से सभी साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि फ्लैट में शराब की बोतलें व कुछ प्लास्टिक गिलास मिले हैं, फर्श पर खून के भी कुछ दाग मिले हैं। सिंह ने बताया कि मृत युवक के पिता ने उसकी हत्या होने की आशंका प्रकट की है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

वृन्दावन कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी युवक के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड