जरुरी जानकारी | वजीरएक्स मामले से क्रिप्टो का ‘स्याह पहलू’ उजागर हुआ : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रिप्टो कारोबार बाजार वजीरएक्स की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लांड्रिंग जांच और उसके बाद उसके प्रवर्तकों के बीच विवाद ने क्रिप्टोकरेंसी के ‘स्याह पहलू’ को उजागर किया है। एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त क्रिप्टो कारोबार बाजार वजीरएक्स की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लांड्रिंग जांच और उसके बाद उसके प्रवर्तकों के बीच विवाद ने क्रिप्टोकरेंसी के ‘स्याह पहलू’ को उजागर किया है। एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

उन्होंने कहा कि लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि क्रिप्टो करेंसी और तथाकथित एक्सचेंज के जरिये होने वाले कारोबार को नियंत्रित करने के लिये फिलहाल कोई नियम-कानून नहीं है, ऐसे में उन्हें इसको लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

सूत्र ने कहा, ‘‘क्रिप्टो में कारोबार करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वजीरएक्स के मामले में, लोगों को कई गड़बड़ियों का पता चला। इसको देखते हुए क्रिप्टो लेनदेन में सावधानी आवश्यक है।’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) वजीरएक्स के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है।

एजेंसी ने चीनी कोष के ‘समर्थन’ से धोखाधड़ी में शामिल स्मार्टफोन-आधारित ऋण ऐप के खिलाफ चल रही मनी लांड्रिंग जांच के तहत 64.67 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि को जब्त किया है।

ईडी की कार्रवाई के कुछ दिन के भीतर, वैश्विक क्रिप्टो करेंसी मंच बाइनेंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चांगपेंग झाओ और वजीरएक्स के सह-संस्थापक निश्चल शेट्टी के बीच एक सार्वजनिक विवाद छिड़ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू