देश की खबरें | सीमा शुल्क विभाग ने 600 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ, एक करोड़ सिगरेट नष्ट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किये गये लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य के 600 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ और एक करोड़ से अधिक विदेशी सिगरेट नष्ट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

मुंबई, 23 फरवरी मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किये गये लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य के 600 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ और एक करोड़ से अधिक विदेशी सिगरेट नष्ट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ पड़ोसी नवी मुंबई के तलोजा इलाके में एक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में नष्ट किया गया।

सीमा शुल्क प्रधान आयुक्त (जोन-3) राजेश सनन ने कहा कि जब्त किये गए मादक पदार्थ में 293 किलोग्राम हेरोइन और 50 किलोग्राम मेफेड्रोन शामिल थी, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की एक करोड़ से अधिक विदेशी सिगरेट को भी नष्ट किया गया।

विभिन्न तस्करी विरोधी अभियानों में जब्त किये गए मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत नष्ट किया गया।

सीमा शुल्क द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि विभिन्न संबंधित एजेंसियों ने इन सभी मामलों की जांच के साथ-साथ कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज